गंगापार, जून 9 -- तिलईबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा क्षेत्र के नौगीरा के निकट मंगलवार की दोपहर में दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर से दो युवकों को गंभीर चोटें आयी है। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।रानीगंज के मनोज कुमार (32) बाइक से मऊआइमा जरूरी काम से जा रहा था। सामने से राकेश कुमार (30) ग्राम नसरतपुर सोरांव कहीं जा रहे थे। दोनों की बाइक ग्राम नौगीरा के निकट टकरा जाने से दोनों को घायल हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है तथा दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...