बहराइच, मार्च 9 -- बहराइच,संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकोरा मोड़ चौकी अंतर्गत हरियाली पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान रामछबीले यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायल अजय यादव को तत्काल मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हेमरिया के मजरा नानहू पुरवा निवासी जगन्नाथ यादव का 18 वर्षीय पुत्र अजय यादव अपने गांव के एक साथी के साथ बाइक से हरियाली पेट्रोल पंप पर पेट्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.