बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर, पिता-पुत्र घायल
बिजनौर, मई 5 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग नेशनल हाई-वे पर मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर बेगा के निकट सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समीपुर में भर्ती कराया गया। मंगलवार की शाम हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर आ रही एक बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वसीम (35 वर्ष) पुत्र मुस्तकीम और उनका पांच वर्षीय पुत्र अबू बकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समीपुर में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, कार्रवाई की मांग बताया गया कि वसीम के पैर और सिर में चोटें आई हैं, जबकि अबू बकर के हाथ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.