फिरोजाबाद, अप्रैल 19 -- फिरोजाबाद, चार दिन पूर्व अपने दोस्तों के साथ मथुरा वृंदावन गए बाइक मिस्त्री की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थिति में तबीयत बिगड़ गई। दोस्त उसे एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोस्त शव छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए। उन्होंने तीन दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना नारखी के गांव कोटला निवासी 38 वर्षीय रिषी कुमार पुत्र प्रमोद कुमार बाइक रिपेयरिंग कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। 14 अप्रैल को वह सिकंदरपुर निवासी अपने दोस्त वसीम, गढ़ी जनू निवासी विजेंद्र और उदय पाल के साथ मथुरा वृंदावन घूमने के लिए निकला था। यह भी पढ़ें- किशोर की संदिग्ध हालत में मौत शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थिति में उसकी तबीयत बिगड़ गई। रात 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.