कानपुर, अप्रैल 14 -- बिधनू, संवाददाता। बिधनू के मटियारा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार डंपर को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे ऑटो से टकराकर हाईवे पर गिर पड़ा। ऑटो व आगे चल रहा ई-रिक्शा आपस मे टकराकर पलट गए। हादसे में दोनों वाहनों में बैठी सवारियां व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार व अज्ञात सवारी की हालत नाजुक बनी है। नारामऊ निवासी बाइक सवार 44 वर्षीय हरिओम सैनी सोमवार शाम को बिधनू कस्बा स्थित रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। मटियारा गांव के पास वह डंपर को ओवरटेक करने लगे। तभी सामने से आ रहे ऑटो से टकराकर हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में अनियंत्रित ऑटो व आगे चल रहा ई-रिक्शा आपस में टकराकर पलट गए। जिसमे सतरौहली निवासी ऑटो चालक 30 वर्षीय रोहित, काकोरी निवासी ई-रिक्शा चालक 35 वर्षीय गोविंद, ई-रिक्शा में बैठे पतारा मोमिनपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.