लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम दलेलनगर निवासी वीरेन्द्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।तहरीर में कहा गया है कि 5 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे उनका 19 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार अपनी बाइक से दलेलनगर से नहर पटरी होते हुए मानपुर जा रहा था। जैसे ही वह रमुआपुर स्थित नहर पुलिया के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक के चालक बलदेव सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम बलारपुर थाना मैलानी ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सूरज कुमार को गंभीर चोटें आईं और उसका पैर टूट गया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.