आगरा, अप्रैल 28 -- सिकंदरपुर वैश्य गांव के निकट गत सोमवार की देरशाम हुई बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में युवती समेत तीन लोग गंभी रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया है। पुलिस के अनुसार गत सोमवार की देररात सिकंदरपुर वैश्य गांव के निकट दो बाइक आपस में भिड़ गईं। इस दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक रजित निवासी गांव लखापुर की मौत हो गई। मृतक की चचेरी बहन पिंकी भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस के अनुसार रजत कादरगंज से पिंकी को दवा दिलाकर वापस लौट रहा था। उसी समय दुर्घटना हुई। दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बाइक भिड़ंत की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गंजडुंडवारा सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने सीएचसी पर रजत को मृत घोषित कर दिय...