कन्नौज, मार्च 21 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम तेज गति में आ रही दो बाईकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है। सदर कोतवाली की कुसुम खोर चौकी क्षेत्र के गांव दीनापुरवा निवासी 28 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र विश्वेश्वर शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। तभी गांव कछियापुर मोड पर पहुंचते ही सामने से तेज गति में आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजीव कुमार उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। घटना को देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायल राजीव को तत्काल जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.