एटा, फरवरी 17 -- बाइक भिडंत में फिरोजाबाद के किशोर की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिला फिरोजाबाद के गांव नगला बाट सुरई निवासी राजकुमार (17)पुत्र रामवीर साथी पुष्पेन्द्र के साथ सोमवार रात को बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि राजकुमार इंटर का छात्र था और कासगंज से प्रवेशपत्र लेने के बाद घर लौट रहा था। थाना मिरहची के गांव सिरसाटिप्प्पू के पास पहुंचे। वहीं पर सामने से आती बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार राजकुमार की मौत हो गई साथी के चोट आई है। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...