इटावा औरैया, मई 8 -- इकदिल। थाना क्षेत्र के गांव फूफई निवासी रंजीत राजपूत ने थाने में तहरीर देकर बाइक सवार युवक व उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। रंजीत ने बताया बुधवार को वह बाइक से बकेवर की ओर जा रहा था। बिरारी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक ने परिजनों को फोन कर सूचना दी। सूचना पर उसके पिता हरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दूसरे बाइक सवार ने अपने 10-12 साथियों को बुला लिया, जिन्होंने हरजीत सिंह के साथ मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- पिता को बाइक से टक्कर मारकर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.