एटा, नवम्बर 10 -- सकीट, गांव कर्मचंदपुर के पास रविवार शाम को दो बाइक आपस में भिड़ गई। मासूम की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना सकीट के गांव कर्मचंद्रपुर निवासी रंजीत पुत्र राजवीर सिंह बाइक पर बच्चों को बैठाकर किसी काम से सकीट आए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव के समीप पहुंचे वही पर सामने से आती बाइक से भिडंत हो गई। आपस में बाइक भिड़ने से तीन लोग घायल हो गए। बाइकसवार रंजीत, बेटा कार्तिक (06) तथा दूसरी बाइक पर सवार आविद निवासी सकीट घायल हुए है। मौके पर पहुंची पीआरवी, थाना सकीट पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सकीट पर भर्ती कराया। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने मासूम ...