बाइक-बोलेरो भिड़ंत के बाद मारपीट, दो घायल
काशीपुर, मई 19 -- बाजपुर, संवाददाता। कोसी नदी स्थित दीपक घाट पर मंगलवार को बोलेरो कार और बाइक की भिड़ंत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मामूली कहासुनी देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर वाहनों को कब्जे में ले लिया।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, कोसी नदी क्षेत्र में कैलाश माइनिंग कंपनी के कर्मचारी अवैध खनन की शिकायत मिलने पर कार से दीपक घाट पहुंचे थे। जांच के बाद लौटते समय सामने उनकी कार की बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बोलेरो चालक विजय कुमार और बाइक सवार युवक के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में कार चालक विज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.