बाइक-बोलेरो टक्कर में अधेड़ की मौत
मिर्जापुर, मई 13 -- लहगंपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबार कलां चौकी अंतर्गत पतार कलां के पास लालगंज-कलवारी रोड पर बोलेरो और बाइक में मंगलवार की शाम आमने सामने टकरा गए। जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजा। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान अधेड़ की देर रात मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। लालगंज के मेढ़रा गांव निवासी 25 वर्षीय पंकज पुत्र कमलेश, 65 वर्षीय अवधेश पुत्र बलनाथ रिश्तेदारी से बनकी बारात में जाते समय हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.