बाइक बैरियर से टकराई युवक की मौत, तीन घायल
अलीगढ़, जून 7 -- मडराक, संवाददाता। थाना क्षेत्र के शाहपुर के पास एक अनियंत्रित बाइक बैरियर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के मुल्लापड़ा निवासी देवेश (24) पुत्र विजय, अपने दोस्तों प्रियांशु, विवेक और समीर के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर सासनी जा रहे थे। शाहपुर के निकट पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उपचार के दौरान देवेश की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। वहीं प्रियांशु, विवेक और समीर को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.