गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। गाड़ी बेचने के नाम पर दो युवकों द्वारा 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बेलीपार पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोला थाना क्षेत्र के कोहड़ा बुजुर्ग निवासी विराट गौड़ ने बेलीपार थाने में तहरीर दी कि बेलीपार क्षेत्र के जंगल रानी सुहास कुवरी के महावीर छपरा निवासी विवेक यादव उर्फ लालचंद और विशाल गुप्ता ने उसे पल्सर मोटरसाइकिल बेचने का झांसा दिया था। दोनों ने 50 हजार रुपये ले लिए, लेकिन न तो गाड़ी सौंपी और न ही रकम लौटाई। रकम मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.