बाइक बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाला साइबर आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जून 19 -- पलवल, अजित कुमार। मोटरसाइकिल बेचने का फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद हुए हैं। मामले की जांच जारी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कुशलीपुर के पास मौजूद है। छापेमारी कर पुलिस ने बाबूपुर निवासी वसीम को गिरफ्तार कर लिया। जांच में उसके मोबाइल से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को 18,500 रुपये में बेचने का विज्ञापन मिला। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट और दूसरे लोगों के नाम पर जारी सिम का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। यह भी पढ़ें- ठगी में खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.