कानपुर, दिसम्बर 28 -- मूसानगर। कस्बे में लगी नुमाइश देखने आए एकयुवक की बाइक एक पखवारा पहले सब्जी मंडी परिसर से चोरी हो गई थी। रविवार को पुलिस ने चतुरीपुरवा गांव से चोरी गई बाइक बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की। मूसानगर कस्ब के अच्युतानंद मोहल्ले के रहने वाले संतोष पुत्र छोटे गत 13 दिसंबर को सब्जी मंडी परिसर में लगी नुमाइश देखने गए थ। वहां से चोरों ने उनकी बाइक चोरी कर ली थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने जांचकी बात कहकर उसको टरका दिया था। चोरी गई बाइक का पता लगा रहे पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने रविवार को चतुरीपुरवा गांव में छापा मारकर बाइक को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एसओ मूसानगर काली चरण कुशवाहा ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.