लखनऊ, जून 20 -- माल में शुक्रवार देर शाम बाइक सवार को बचाने में ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। फैज्जुलागंज निवासी मनोज कश्यप (40) ऑटो चालक थे। परिवार में पत्नी ऊषा और चार बच्चे है। भतीजे शानू ने बताया कि मनोज शुक्रवार को बड़े भाई श्यामू और बेटे मन्नू के साथ अपने गांव हरदोई जा रहे थे। जैसे ही मनोज ऑटो लेकर माल कस्बे के पास पहुंचे कि सामाने अचानक एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने में ऑटो पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घटना को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। माल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से ऑटो में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और गंभीर हालत में पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने...