अमरोहा, अप्रैल 11 -- रास्ते से बाइक बचाने को लेकर शुक्रवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में युवक की पिटाई कर दी गई। युवक ने विरोध किया तो उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि, उनके दो साथी भाग निकले। पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रामू पुत्र महिलाल गांव के बाहरी छोर पर परचून की दुकान के सामने कई साथियों के साथ खड़ा था। इस बीच एक बाइक पर सवार होकर चार लोग आए और उन्होंने रास्ते में खड़ी बाइक बचाने को कहा। इस दौरान दोनों ओर से कहासुनी के बाद नोकझोंक हो गई। बाइक सवारों ने रामू की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी भाग निकले। ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा कर झुरेरी ईंट भट्टे के नजदीक पकड़ लिया। इस दौरान बाइक सवार युवक...