कौशाम्बी, मई 15 -- पिपरी थाना क्षेत्र के बलहेपुर गांव निवासी गुरु प्रसाद ने बताया कि बुधवार रात पड़ोसी राजेंद्र नशे में धुत होकर पेट्रोल डालकर उसकी बाइक फूंकने का प्रयास कर रहा था। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसने अपने बेटों कुलदीप व प्रदीप के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- दंपती समेत तीन पर जानलेवा हमला, मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...