औरैया, मार्च 11 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में अछल्दा-बिधूना मार्ग पर बाइक फिसलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बघुआ गांव निवासी रघुवीर सिंह कठेरिया पुत्र रंगलाल को अपनी बाइक से बेला में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब वह अछल्दा-बिधूना मार्ग पर चिरैहा गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक उनकी बाइक सड़क पर फिसल गई। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिं...