इटावा औरैया, मई 30 -- बकेवर। कस्बा लखना से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार युवक शनिवार दोपहर चकरनगर मार्ग स्थित दुबे ईंट भट्ठा के सामने सड़क हादसे में घायल हो गए। लवेदी थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी बृजेश कुमार अपने गांव के ही मित्र बंबे के साथ बाइक से लखना से वापस घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक लखना बाईपास के पास दुबे ईंट भट्ठा के सामने पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में बाइक सवार बृजेश कुमार घायल हो गया, जबकि पीछे बैठे बंबू को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। यह भी पढ़ें- तिरहुत मुख्य नहर में बाइक गिरी, दो युवक गंभीर सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को निजी वाहन से 50 शैया अस्पताल ले गए। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बृजेश कुमार को ...