संभल, मार्च 3 -- कोतवाली क्षेत्र में चौपाशोभापुर में मंगलवार की दोपहर बाइक फिसलने से केलमुढी निवासी महेश घायल हो गया। आनन फानन 108 एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे संभल के निजी अस्पताल ले गए। परिजनों में भान सिंह ने बताया कि महेश बाइक से पंवासा जाने की बात कह कर गया था। पंवासा से अपने साथी को छोड़ने गांव चौपा शोभापुर गया था। वहां से गांव लौटते समय अचानक हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.