बागपत, जनवरी 21 -- दाहा। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग बामनौली गांव के निकट अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बिनौली सीएचसी भिजवाया है। बिनौली थाना क्षेत्र के पुट्टी गांव निवासी सोनू की मंगलवार शाम बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बामनौली गांव के सामने बाइक फिसल कर गिरने से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बिनौली सीएचसी भिजवाया। जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि घायल बाइक सवार युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवा दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.