चम्पावत, अप्रैल 12 -- खटीमा। बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शनिवार देर रात बिरिया निवासी नरेश पुत्र गोपाल उम्र 28 साल बाइक से घर लौट रहा था कि बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों की मदद से उसे उप चिकित्सालय लाया गया जहां इमरजेंसी चिकित्सक डॉक्टर निशिकांत ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...