बिजनौर, मार्च 24 -- नजीबाबाद। भागूवाला जा रहे रायपुर खास उर्फ कोट सराय निवासी युवक की अचानक बाइक फिसल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। रायपुर खास उर्फ कोट सराय निवासी 18 वर्षीय युवक गुलबहार पुत्र अफनान बाइक से भागूवाला जा रहा था। काशीरामपुर नहर पुल के पास अचानक बाइक फिसल गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनो ने उसको निजी अस्पताल नजीबाबाद पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर अपने गांव रायपुर खास उर्फ कोट सराय पहुंचे। मंडावली थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए इंकार करने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...