कन्नौज, मार्च 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। फर्रुखाबाद रोड पर काली नदी पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। फर्रुखाबाद के कुआं खेड़ा सहालम निवासी संजीव शाक्य पुत्र भगवानदास अपनी पत्नी छाया और बच्चे नैतिक व शिक्षा के साथ अपनी ससुराल ग्राम सकरामपुर सुरेंद्र शाक्य के पुत्र राम सिंह विशुनगढ़ के यहां अपनी दादी सास की होली पर पवनी उठाने के लिए बाइक से जा रहे थे। जब वह फर्रुखाबाद रोड पर काली नदी पुल के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। जिससें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल भिजवाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.