कन्नौज, अगस्त 16 -- तालग्राम, संवाददाता। कन्नौज से घर लौट रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष की बाइक शुक्रवार देर शाम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गोवा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार किसान नेता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। तालग्राम कस्बा जयनगर निवासी फखरे आलम (26) भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष हैं। शुक्रवार देर शाम वह कन्नौज से बाइक से घर लौट रहे थे। गोवा गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के समय उन्होंने हेलमेट पहन रखा था।।सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया। प्रा...