रामपुर, मार्च 17 -- शाहबाद। क्षेत्र के मधुकर गांव के पास सड़क हादसे में भाई-बहन घायल हो गए। गांव जयडौली निवासी मनसुख अपनी विवाहिता बहन अनीत पत्नी प्रेमपाल निवासी मंगोली को लेकर बाइक से जा रहा था। सामने से अचानक दूसरी बाइक आ जाने पर उनकी बाइक फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...