बाइक फिसलने से भतीजे की मौत, चाचा घायल
मैनपुरी, जून 1 -- थाना क्षेत्र के एनएच 92 पर ग्राम लालपुर के सामने बाइक फिसलने से युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया। युवक की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। घटना रविवार की रात आठ बजे की है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गढू निवासी 38 वर्षीय हरीविलास पुत्र बालकराम अपने चाचा इंद्रजीत पुत्र बाबूराम के साथ रविवार को भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोगपुर में अपने फूफा की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रविवार रात आठ बजे वापस घर लौटते समय बेवर थाना क्षेत्र में इटावा रोड पर ग्राम लालपुर के सामने उसकी बाइक फिसल गई। जिससे हरीविलास को गंभीर चोटें आयी और उसकी मौत हो गई। वहीं 55 वर्षीय इंद्रजीत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.