सहारनपुर, फरवरी 17 -- घर से सीबीएसई 10वीं की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्र सड़क पर बाइक फिसलने से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, एक घायल छात्र को गंभीर हालत के चलते रेफर किया गया है। मंगलवार को नगर के ग्रीन फील्ड एकेडमी के 10वीं के छात्र देव, तन्मय और ग्रंथ चौधरी के साथ बाइक से गांव मनोहरा से परीक्षा देने नानौता आ रहे थे। नहर पटरी पर लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से बचने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क पर फिसल गई और तीनों छात्र गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा तीनों घायल छात्रों को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते ग्रन्थ चौधरी को रेफर कर दिया। जबकि अन्य दोनों घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार...