इटावा औरैया, जून 17 -- भरथना। क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी 34 वर्षीय शशि और 30 वर्षीय पूजा अपने भाई के साथ बाइक से बाजार आ रही थीं। मंडी मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने से बचने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में दोनों बहनें सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...