बाइक फिसलने से दो शिवभक्त घायल
बागपत, अगस्त 9 -- दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर बामनौली के सीएनजी पंप के सामने हरियाणा के शिवभक्तों की बाइक के सामने कुत्ता आने से बाइक फिसल गई। जिससे उस पर सवार दो शिवभक्त घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें चिकित्सक से उपचार दिलवाया। बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग से रविवार को हरियाणा झज्जर निवासी जीतू, सुभाष, राहुल बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे वे बामनौली के सीएनजी पंप के सामने पहुंचे, तो अचानक कुत्ते के सामने आने से बाइक फिसल कर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में जीतू व सुभाष घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी चिकित्सक से उपचार दिलवाया। जिसके बाद घायल अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- हादसे में दो कांवड़िये घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया यह भी पढ़ें- Shamli News: कांधला में सड़क हादसा: कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.