मुजफ्फर नगर, जून 11 -- मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव शिवपुरी के समीप बाइक फिसलने से दो युवक घायल हो गए।लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। रामराज थानाक्षेत्र के गांव देवल निवासी कल्याण अपने साथी सतीश के साथ मंगलवार की देररात्रि बाइक से मीरापुर से देवल जा रहा था।जैसे ही इनकी बाइक गांव शिवपुरी के समीप पहुँची तभी सड़क किनारे पड़ी एक रोड़ी पर बाइक का पहिया चढ़ने से इनकी बाइक फिसल गई।जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए।ग्रामीणों ने दौड़कर दोनों को उठाया।और एम्बुलेंस की मदद से जानसठ सीएचसी भिजवाया। यह भी पढ़ें- बाइक फिसलने से दो घायल यह भी पढ़ें- दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...