रुडकी, अगस्त 1 -- रुड़की, संवाददाता। हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे दो कांवड़ यात्री शनिवार सुबह मंगलौर के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एक युवक को अपेक्षाकृत अधिक चोटें आई हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के गाजीपुर निवासी कुनाल (19) और प्रथम (22) शनिवार सुबह बाइक से हरिद्वार के लिए निकले थे। मंगलौर के समीप पहुंचने पर अचानक दूसरी बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...