बाइक फिसलने से ट्रक के नीचे आया युवक, मौत
आगरा, जून 1 -- ढोलना थाना के निकट सोमवार को बाइक फिसलने से सवार एक युवक सड़क से गुजर रहे ट्रक के नीचे आ गया। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी दुर्घटना की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को कासगंज की ओर से अलीगढ़ की ओर जा रहा एक बाइक सवार अचानक गाड़ी अनियंत्रत होने से ट्रक के नीचे आ गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- बाइक फिसलने से ट्रक के नीचे आया युवक, मौत पुलिस ने दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार 30 वर्षीय पंकज पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गुरसिकरन थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। जहां उसकी मौत हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.