बाइक फिसलने से चालक समेत मां-बेटी घायल
कन्नौज, मई 13 -- तालग्राम, संवाददाता। रिश्तेदारी में जाते समय तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक चालक समेत मां-बेटी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना क्षेत्र के मधई नगला निवासी दीपांशु पाल पुत्र गोकरन सिंह बुधवार को बाइक से तिर्वा स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ कृष्णा देवी 59 वर्षीय पत्नी हरिराम पाल और उनकी पुत्री 25 वर्षीय प्रभा पाल भी सवार थीं। बताया गया कि जैसे ही बाइक एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर किलोमीटर 182 के पास गोवा गांव के समीप पहुंची, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.