फिरोजाबाद, मार्च 11 -- रजावली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात्रि हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सचिन पुत्र सिंघवीर निवासी नगला बीच और पुष्पेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी सासनी जनपद हाथरस किसी आवश्यक कार्य से बाइक द्वारा नगला सिकंदर की ओर जा रहे थे। आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही उनकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई और दोनों युवक सड़क पर गिर गए। दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। जबकि दूसरे युवक का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.