चित्रकूट, मई 5 -- चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास सोमवार की आधी रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से उसमें सवार किशोर समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार 26 वर्षीय कल्लू, उसका पिता 50 वर्षीय किरपाली निवासी भदइयां थाना फतेहगंज बांदा व साला 16 वर्षीय प्यारेलाल निवासी कलरा थाना नरैनी बांदा को सीएचसी शिवरामपुर में दाखिल कराया। यहां से तीनो को जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर किरपाली को प्रयागराज रेफर किया गया है। बाइक सवार तीनो लोग शादी समारोह में शामिल होने भीठा पुरवा आए थे। यहां से वापस लौटते समय हादसे में तीनो लोग घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...