लखनऊ, अप्रैल 8 -- सर फाइल फोटो है लखनऊ,संवाददाता। ठाकुरगंज में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक फिसलने से छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए। एक छात्र की मौत हो गई।मामा संतोष ने बताया कि सूरज गौतम (17) अपने दो दोस्तों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहा था। दोपहर करीब 12:30 बजे वह कुड़ियाघाट के पास ढाल पर पहुंचा था। बाइक मोड़ते वक्त अचानक फिसल गई। बलरामपुर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मामा ने बताया कि सूरज अपने परिवार को इकलौता था। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि एक बाइक में तीन लोग सवार थे। सूरज बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। बाइक फिसलने से तीनों सड़क पर जा गिरे। राहगीर आपस में यही चर्चा कर रहे थे अगर हेलमेट होता तो सूरज की जान बच जाती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.