बुलंदशहर, मार्च 1 -- पहासू-सोमना मार्ग पर खेड़ा नहर के पास तेज गति बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को पहासू अस्पताल पहुंचाया जहां से उसको हायर सेंटर भेज दिया गया। क्षेत्र के गांव फज़लपुर निवासी सतेंद्र नोएडा की निजी कंपनी में नोकरी करता है। रविवार सुबह वह बाइक से होली की छुट्टी में अपने गांव आ रहा था। ।खेड़ा नहर के पास युवक की बाइक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई,किसके कारण सतेंद्र की दायीं टांग बुरी तरह कुचल गई। हादसे के समय सड़क पर गुज़र रहे लोगों ने युवक को पहासू सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसको गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर भेजा गया। युवक की हालत काफी नाज़ुक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.