सीतापुर, फरवरी 17 -- सीतापुर, संवाददाता। तंबौर इलाके में एक जालसाज ने खुद को फाइनेंस कर्मी बता कर कई लोगों से बाइक की किस्त के नाम पर ठगी कर ली और पीड़ितों को फर्जी रसीद थमा दी। जालसाजी का पता चलने पर एक पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। तंबौर के अहमदाबाद गंज निवासी अतीक के मुताबिक उन्होंने एक बाइक फाइनेंस पर ली थी। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अटरिया के अहलादपुर धरावां निवासी विमल कुमार उनसे खुद को फाइनेंस वाला बता कर धोखाधड़ी से 44500 रुपये ले लिए और उन्हें फर्जी रसीद पकड़ा दी। जांच करने पर पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। आरोप है कि जालसाज ने तंबौर क्षेत्र के ही चंदीभानपुर निवासी टेनी से 11 हजार रुपये, अहमदाबादगंज निवासी रिजवान व जुनैद से 20 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.