बाइक पोल से टकराई पिता की मौत, बेटी घायल
फतेहपुर, जुलाई 10 -- विजयीपुर,संवाददाता। किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी मोड़ के पास गुरुवार शाम संगोलीपुर से आ रहे एक युवक की बाइक सड़क के बगल में लगे बिजली पोल से टकरा गई। जिससे युवक की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं उसके साथ सवार मासूम बेटी घायल हो गई। किशनपुर थाना के संगोलीपुर मड़ैयन गांव निवासी रामराज अपनी आठ वर्षीय बेटी अंजू को बाइक से लेकर खागा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जा रहा था। सरौली मोड के पास पहुंचे तो रामराज की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई और नहर में गिर गई। जिससे रामराज के सिर में गंभीर चोट आ गई। बाइक में पीछे बैठी बेटी अंशु और रामराज को किसानों ने नहर से बाहर निकाल एम्बुलेंस से सीएचसी हरदो भेज दिया। जहां डाक्टरों ने रामराज को मृत घोषित कर दिया। छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। थाना प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.