छपरा, अप्रैल 3 -- अमनौर। अमनौर के शेखपुरा डीह स्थित एसएच-104 पर गुरुवार संध्या एक अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे उस पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र निवासी अभिनव कुमार (17) पिता विनय कुमार, गोलू कुमार (18) तथा मनोहर कुमार (17) पिता जागेश्वर राय के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने अभिनव कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बाइक सवार अमनौर से भेल्दी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शेखपुरा डीह के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई।

हिंदी हिन्द...