मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के मलुआ गांव के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल में टकराने से जीजा की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मड़िहान थाना क्षेत्र के बहरपेड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय रामआसरे कोल अपने जीजा 35 वर्षीय मनोज कोल के साथ पटेहरा कला गांव स्थित रिश्तेदारी में गया था। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे, जैसे ही बाइक सवार लालगंज-कलवारी मार्ग पर मलुआ गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल में टकरा गई। यह भी पढ़ें- डुमरी में बाइक की टक्कर से 40 वर्षीय ग्रामीण की मौत हादसे में बाइक सवार जीजा और साला दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.