आजमगढ़, जनवरी 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र के सुंभी के पास एक माह पूर्व दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मित्र के घर से लौटते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा था। जहानागंज थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव निवासी 38 वर्षीय उमेश राम सऊदी अरब में रहते थे। एक माह पूर्व वे छुट्टी पर घर आए थे। चिरैयाकोट अपने मित्र के घर दावत में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात घर लौट समय सुंभी के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस पर लखनऊ के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.