बाइक पेड़ से टकराई अधेड़ गंभीर रूप से घायल
उरई, जून 19 -- कोंच। संवाददाता ग्राम भदारी के पास गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।आटा थाना क्षेत्र के ग्राम संधी निवासी रामचन्द्र पटेल 55 अपने भांजे की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए उरई रोड स्थित आशीर्वाद होटल आए थे। देर रात करीब 10 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह ग्राम भदारी के पास पहुंचे, उनकी बाइक सड़क किनारे पड़े एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय उनके कुछ परिजन भी पीछे से आ रहे थे। उन्होंने रामचन्द्र को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.