जौनपुर, अप्रैल 21 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के खलसहां मोड़ के पास सोमवार की रात अनियंत्रित बाइक के सड़क किनारे रखे कटे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। हालत नाजुक होने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पित्तुपुर निवासी मिठाईलाल गुप्ता का 32 वर्षीय पुत्र जितेंद्र उर्फ कल्लू अपने चाचा चचेरे भाई विनोद गुप्त की बरात में दुधौड़ा गांव गया था। सोमवार की रात करीब 12 बजे वह जीजा संजय गुप्त निवासी बरसठी के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, जीजा गंभीर जैसे ही वह खलसहां मोड़ के पास पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे कटे पेड़ से टकरा गई। टक्कर तेज...