बाइक पुलिया से टकराई, युवक की मौत
झांसी, जुलाई 26 -- झांसी। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के गांव उरदना में तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। वहीं इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी के शाहजहापुर कस्बा व हाल शिवाजीनगर निवासी सिद्धांत राजपूत (23) बेटा पुरुषोतम राजपूत पुताई-पेंट का काम करता था। बीते रोज वह अपने दोस्त शिव पांडे के साथ काम के सिलसिले में पिछोर गांव जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लकर मप्र के बसई थाना क्षेत्र के गांव उरदना के पास पहुंचे, तभी पास में चल रहा कोई वाहन कट मारता हुआ निकल गया। जिससे रफ्तार अधिक होने से सिद्धांत का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे पास बनी पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सिद्धांत और शिव गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.