झांसी, अप्रैल 14 -- झांसी। कोतवाली गरौठा थाना क्षेत्रान्तर्गत ककरबई सड़क पर तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गरौठा निवासी सुमित (18) अपने दोस्त विशाल (19) और विनय (20) के साथ ककरबई की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर मुख्य सड़क पर पहुंचे, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गई। बाइक रफ्तार में होने की वजह से वह संभल नहीं सका और बाइक सामने पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं सुमित, विशाल और विनय दूर तक घिसटते चले गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में ग्रामीण मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची गरौठा पुलिस ने घटन...